बिहारशरीफ, मार्च 28 -- रूपरेखा तय, राजगीर में वन विभाग बनाएगा इको कॉटेज 250 सैलानियों के ठहरने के लिए बनाये जाएंगे सवा सौ से अधिक कमरे किराया व इंतजाम के अनुरूप 3 वर्गों में बंटे होंगे कमरे वन अधिकारियों संग बैठक कर अपर मुख्य सचिव ने योजना पर लगायी मुहर 5.2 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इको कॉटेज परिसर में बनेंगे 46 कर्मियों के लिए तिमंजिले क्वार्टर भी फोटो : इको कॉटेज 01 : इको कॉटेज का प्रारूप। इको कॉटेज 02 : इको कॉटेज परिसर का संभावित नक्शा। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता आशुतोष कुमार आर्य। पिछले माह आला अधिकारी के नेचर व जू सफारियों के तीन दिवसीय दौरे के क्रम में लिए गये निर्णयों को धरातल पर उतारने की रूपरेखा तय कर ली गयी है। राजगीर में वन क्षेत्र से सटे इलाके में वन विभाग वैश्विक सुविधाओं से लैस रेस्टोरेंट बनाएगा। इसका नाम ईको कॉटेज होगा।...