रूपयों के लेनदेन को लेकर कारोबारी की गोली मारकर हत्या
हाथरस, जून 14 -- मुरसान/हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के दयालपुर निवासी हार्डवेयर व सेनेटरी कारोबारी की रविवार को सोलर सिस्टम के रुपयों के लेनदेन को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गए और रास्ते में गाड़ी में उसे गोली मार दी। आरोपी घायल कारोबारी को दो घंटे तक गाड़ी में लेकर घूमते रहे। कारोबारी ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर गाड़ी भी बरामद हुई है। मूल रूप से जिला अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव असरोई निवासी सुनील चौधरी 44 पुत्र जगवीर सिंह अपने परिवार के साथ कोतवाली मुरसान क्षेत्र के दयालपुर में मकान बनाकर रह रहा था। उसकी परिसर में नीचे हाईवेयर व सेनेटरी की दुकान है। पिता रिटायर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.