जामताड़ा, अप्रैल 22 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। सीमावर्ती इलाका रूपनारायणपुर में मंगलवार दोपहर एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। डाबर मोड़ बस स्टैंड के पास स्थित एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। आग की तेज लपटों ने ट्रांसफॉर्मर के नीचे और आसपास लगे कई अस्थायी खाने-पीने के ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। हालात तब और भयावह हो गए जब दुकानों में रखे गैस सिलेंडर एक-एक कर जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि सड़क से गुजर रहे लोग दहशत में आकर गिर पड़े और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- फ्रेंड्स कॉलोनी में आग का गोला बना ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब थी। बार-बार बिजली कटने और आने-जाने से ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.