संभल, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र के गांव मताबली पट्टी जग्गू में हुए रूपजहां हत्याकांड की जांच लगातार गहराती जा रही है। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान लेखराज को भी नामजद करते हुए आरोपी बनाया है। नाम सामने आने के बाद प्रधान ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल करने का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही प्रधान लेखराज को अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली, उन्होंने अदालत की शरण ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने सरेंडर प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय से आत्मसमर्पण की अनुमति मांगी है। हालांकि इस संबंध में अभी तक न्यायालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं थाना प्रभारी मोहित चौधरी का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने स्पष...