संभल, मार्च 15 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू निवासी ग्राम प्रधान को पुलिस ने हॉरर किलिंग के चर्चित रूपजहां हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार देर रात ग्राम प्रधान को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया था, वहीं महिलाओं ने छीनाझपटी कर हिरासत में लिए गए प्रधान के भतीजे को छुड़ाने का प्रयास किया था। अब पुलिस वांछित मृतका के भाई समेत तीन आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। गांव मतावली पट्टी जग्गू निवासी रूपजहां की 19 फरवरी की रात उसके भाई जाने आलम ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी और खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। पुलिस ने 20 फरवरी को हत्यारोपी जाने आलम व 26 फरवरी को उसके पिता नौशे को गिरफ्तार कर जेल...