रामपुर, जनवरी 4 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विवेक बिहार निवासी अखिलेश वर्मा का पड़ोसी कासिम नूर उर्फ गुड्डू ने सोने देने के लिए 1.37 लाख रुपए दिए थे। आरोप है कि एक दिन वह आया और रूपए वापस मांगने लगा। जिस पर पीड़ित ने रूपए वापस कर दिए। मगर आरोपी बढ़े हुए सोने के रेट के हिसाब से रूपए देने की बात कहने लगा। आरोप है कि एक जनवरी को आरोपी दो अन्य लोगों के साथ उसके घर आया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी तमंचा दिखाकर धमकी देने लगा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कासिम नूर और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.