लातेहार, मार्च 19 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर नगड़ा में आज शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री रुद्र महायज्ञ पूजा समिति, नगड़ा के तत्वावधान में आयोजित यह कलश यात्रा प्रातः 8 बजे शिव मंदिर स्थित यज्ञ स्थल से प्रारंभ होगी। यात्रा सबसे पहले देवी मंडप पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ शुभ कलश उठाया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं का यह पावन जुलूस महावीर मंदिर मार्ग होते हुए जर्री नदी तक जाएगा। नदी तट पर पूजा-अर्चना के उपरांत कलश यात्रा पुनः शिव मंदिर महायज्ञ स्थल में आकर संपन्न होगी। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...