भभुआ, अप्रैल 2 -- अखलासपुर से 10 किमी. की दूरी तय कर केवा नहर जलभरी कर लौटे श्रद्धालु यज्ञ मंडप में विद्वानों के प्रवेश के साथ कलश स्थापित कर शुरू किया पूजा-पाठ (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर की उत्तरी सीमा पर रूद्र महायज्ञ को लेकर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। अखलासपुर स्थित नागा बाबा पोखरा के पास 21 विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलभरी की गई। फिर 501 कलश को सिर पर लेकर श्रद्धालु पैदल ही शहर और गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। समाहणालय पथ से एकता चौक, कचहरी पथ, जेपी चौक, देवीजी रोड होते हुए अखलासपुर गांव का भ्रमण कर पोखरा के पास पहुंचे। इस दौरान एकता चौक पर हनुमान जी, देवी मंदिर, शिवाजी चौक भगवान शंकर और अखलासपुर में मां काली की पूजा-अर्चना की गई। यज्ञ ...