गढ़वा, फरवरी 28 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड के चंद्री स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित रुद्र महायज्ञ का समापन शनिवार को हुआ। यह आयोजन पिछले 21 फरवरी से चल रहा था। पूर्णाहुति हवन के साथ संपन्न हुआ। मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, भोले शंकर की सवारी नंदी, गणेश भगवान सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गई। शुक्रवार को प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण पूरे गाजे -बाजे के साथ किया गया था। उसके बाद शनिवार को हवन के साथ पूर्णाहुति की गई। उक्त अनुष्ठान में हर दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। यज्ञ के यज्ञाचार्य राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर आचार्य विजयकांत दुबे, उनके सहयोगी सुधीर शास्त...