देहरादून, जुलाई 17 -- नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में रूद्राक्ष उत्पादन के लिए एक वृहत नीती बनाने की मांग की है। जिस पर सीएम ने उद्यान सचिव को इसके लिए एक यथोचित नीती प्रस्तुत करने के साथ ही टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने को भी निर्देशित किया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: भव्य प्रवेश द्वार को मिली स्वीकृति, मेयर ने जताया मुख्यमंत्री का आभार दौरे का उद्देश्य विधायक किशोर ने कहा कि रूद्राक्ष उत्पादन से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी। सीएम धामी को सौंपे पत्र में विधायक किशोर ने अवगत कराया है कि मेरे नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल का दौरा किया। इस दौरे का मकसद उस क्षेत्र में रुद्राक्ष की खेती के तरीकों और विकास की संभावनाओं का अध्ययन करना था। इस प्रतिनिधिमंडल ...