रूदौली स्टेशन पर लू की तपिश में झेल रहे रेल यात्री
अयोध्या, मई 25 -- रुदौली, संवाददाता। भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बच्चों की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि आरक्षित स्लीपर कोचों में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही हैं। जबकि जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। रुदौली तहसील क्षेत्र के रुदौली रेलवे स्टेशन, रौजागांव रेलवे स्टेशन और पटरंगा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पेयजल संकट और उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। छोटे स्टेशनों पर स्थिति और भी खराब दिखाई दी। ट्रेन रुकते ही पानी की एकमात्र टोटी पर यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती है। यात्रियों ने बताया कि घंटों सफर के बाद भी पीने का ठंडा पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यात्रियों को गर्मी से बचने के लिए हाथ वाले पंखे, गीले तौलिये और बोतलों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.