गंगापार, अक्टूबर 2 -- भारद्वाज गुरुकुलम संस्थान रूदापुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पूर्व सांसद मसूरियादीन पासी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में तीनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बच्चों को संबोधित करते हुए अहमद ने कहा कि गांधी जी ने सत्य-अहिंसा से बिना शस्त्र के अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया, वे विचार हैं। संस्थान अध्यक्ष देवराज उपाध्याय ने कहा कि शास्त्री जी जय जवान-जय किसान का नारा देकर किसान व जवान को राष्ट्र की ताकत बनाया। इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह पटेल, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, मुन्ना पाण्डेय, श्याम धुरिया, सलीम टाइगर आदि रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य...