रांची, जून 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रुडसेट संस्थान सिल्ली में मंगलवार को 12 दिवसीय सब्जी नर्सरी प्रबंधन की अनिवार्यताएं एवं खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही 6 दिवसीय सामान्य उद्यमीता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केनरा बैंक सिल्ली शाखा की शाखा प्रबंधक नेहा उजाला तिर्की एंव संस्थान के निदेशक सुदीप शिशिर एक्का ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त 26 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण करते हुए प्रशिक्षुओं हौसला बढ़ाया गया और बैंक से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सब्जी नर्सरी प्रबंधन की अनिवार्यताएं एंव खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न प्रखण्ड से आये स्वयं सहायता समूह के 33 महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर संस्थान के जगद...