मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा में इन दिनों बच्चा चोरी की चर्चा से लोगों में दहशत में है। इस बीच मंगलवार को दो मासूम बच्चियों को जब स्कूल जाने के लिए डांट पड़ी तो रूठ कर घर से निकल गई और वह भटक गई। इस दोनों बच्चियों के चोरी होने की अफवाह फैल गई। मझौलिया बुध हाट निवासी यासमीन की तीन साल और छह साल की दो बच्चियां डांटा सुनने के बाद पास में ही स्थित ननिहाल के लिए निकल गई। लेकिन वह भटक गई। सबहा गांव स्थित बंद पेट्रोप पंप के पास पहुंच गई। उन्हें एक दुकानदार ने दोनों को रोककर रखा और परिजन को सूचना दी। इस बीच परिवार वालों ने मस्जिद से दोनों बच्ची के गायब होने का एनाउंस करवा दिया। सकरा थाना के 112 की पुलिस को सूचना दी। दोनों बच्ची के सकुशल मिलने से परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...