रूठी बीवी को मनाने और इम्प्रेस करने को पति ने कर दिया ऐसा कांड, पुलिस ने भेजा जेल
नोएडा, सितम्बर 15 -- नोएडा में पत्नी से चल रहे झगड़े को खत्म करने और उसे खुश करने के लिए एक व्यक्ति ने पार्किंग से कार चोरी कर ली। इसके बाद वह चोरी की कार लेकर एटा में पत्नी के पास पहुंचा और उसे बताया कि वह कार खरीदकर लाया है। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान एटा निवासी 22 वर्षीय अरुण के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अरुण मूलरूप से एटा के बागवाला थानाक्षेत्र के सोनसा गांव का रहने वाला है। वह नोएडा सेक्टर-63 के छिजारसी में किराये के मकान में रहता है और ड्राइवर की नौकरी करता है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। पत्नी को मनाने और इम्प्रेस करने के लिए ही उसने कार चोरी की थी। कार लेकर वह एटा गया था और पत्नी को बताया कि उसने कार खरीदी है। हालांकि, बाद में कार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.