नई दिल्ली, जनवरी 29 -- रिश्ता चाहे प्यार का हो या दोस्ती का, दोनों में ही रूठने-मनाने का सिलसिला चलता रहता है। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड वाले रिश्ते में साथ रहते-रहते, घूमते-फिरते या फिर खाते-पीते कई बार ऐसी बातें हो जाती हैं, जो बुरी लग जाती है। फिर इन छोटी बातों पर गुस्सा या तकरार शुरू हो जाती है। अगर इस झगड़े को समय पर न सुलझाया जाए, तो बात बिगड़ सकती है। गर्लफ्रेंड अगर नाराज हो जाए, तो उसे मनाना किसी टास्क से कम नहीं लगता। अगर आपकी मैडम भी आप से किसी बात पर रूठ गई है, तो घबराइये नहीं बल्कि उन्हें मनाने के कुछ तरीके ट्राई कर लें। चलिए बताते हैं क्या हैं टिप्स-माजरा क्या है गुस्से का कारण- सबसे पहले गर्लफ्रेंड से बात करके गुस्से का कारण समझने की कोशिश करें। गुस्सा क्यों आया, आपकी कौन सी बात बुरी लगी, उन्हें कोई गलतफहमी तो नहीं हुई है। बात कर...