औरैया, अप्रैल 1 -- दिबियापुर, संवाददाता। कानपुर-उन्नाव के बीच गंगा पुल पर ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस बदले रूट से संचालित की जाएंगी। इससे फफूंद समेत इटावा व औरैया क्षेत्र के यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे द्वारा दो अप्रैल से 13 मई तक करीब 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ट्रैक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12004) अब इटावा, फफूंद, अलीगढ़ और कानपुर के बजाय गाजियाबाद-मुरादाबाद मार्ग से संचालित होगी। इसी तरह आगरा फोर्ट-ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.