मथुरा, दिसम्बर 13 -- प्रशासन द्वारा रूट निर्धारण से नाराज ई-रिक्शा व ऑटो चालकों ने शुक्रवार को राया रोड और गोवर्धन चौराहा पर पर जाम लगाकर हंगामा काटा। तीन हजार रुपये की पर्ची काटे जाने को गलत बताते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई के बाद जाम खुलवा दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की है। मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था और लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए रूट निर्धारित किया है। इसके लिए चालक जिस रूट पर अपना वाहन चलाना चाहता है, उससे रूट निर्धारण के रूप में तीन हजार रुपये लेकर पर्ची काटी जा रही है। रूट निर्धारण इसलिए किया जा रहा है, ताकि किसी एक रूट पर इनका जमावड़ा न हो और यातायात ...