रुडकी, जून 14 -- वीकेंड पर नगला इमरती अंडरपास से यातायात डायवर्ट किए जाने के कारण रविवार को रुड़की-लक्सर मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह 10 बजे से वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जिससे स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे के आसपास यातायात सुचारु कराया, हालांकि शाम तक रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्ताहांत पर यह समस्या नियमित हो गई है। यह भी पढ़ें- रूट डायवर्जन से लंढौरा में तीन घंटे जाम, राहगीर परेशान उन्होंने रुड़की-लक्सर मार्ग पर अतिक्रमण और सड़क किनारे लगने वाले पीठ बाजार को भी जाम का कारण बताया। नगर पंचायत ईओ हेमंत गुप्ता ने ...