हापुड़, मई 26 -- हाईवे पर रूट डायवर्जन व्यवस्था समाप्त होते ही वाहन सरपट दौड़ने लगे। तीन दिन बाद यातायात सुचारू होने पर भारी वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। दौरान पुलिस ने दोनों सड़कों पर वाहनों को आसानी से गुजरने दिया। ज्येष्ठ गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने 23 मई को हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर हल्के चार पहिया वाहन व बस आदि के आवागमन की व्यवस्था कर दी थी। सोमवार की रात को श्रद्धालुओं की भीड़ छंटने पर नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन समाप्त कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों दिशाओं में हर तरह का ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- गढ़मुक्तेश्वर मेले ने बढ़ाई दिल्ली की दूरी इससे भारी वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। सीओ स्तुति सिंह ने बताया सोमवार की रात को हाईवे पर रूट डायवर्जन समाप्त कर दोनों साइडों में वाहनों ...