रांची, अप्रैल 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (रूटा) का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को आरयू की कुलपति प्रो सरोज शर्मा से मिला। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इसमें शिक्षिकाओं की ओर से कुलपति को झारखंड की विशिष्ट शैली में तैयार शाल ओढ़ाकर अभिवादन किया गया। डॉ नीलू सिंह ने कुलपति को अपनी हाल में छपी पुस्तक भेंट की। शिक्षकों ने कुलपति को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए चलनेवाली उनकी हर मुहिम में वे साथ रहेंगे। कुलपति ने सत्र नियमित करने और शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के काम को प्राथमिकता के स्तर पर संपन्न करने के काम को मिशन मोड पर सबको साथ देने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में रूटा के उपाध्यक्ष डॉ आनंद कुमार ठाकुर, महासचिव डॉ सीमा प्रसाद, रामलखन सिंह यादव कॉलेज शिक्षक संघ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.