अमरोहा, अप्रैल 13 -- रविवार शाम रूटावेटर की चपेट में आकर महिला ग्राम प्रधान का पैर कट गया। गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक बनी है। क्षेत्र के गांव सकरथली की ग्राम प्रधान शारदा देवी के पति जितेंद्र सैनी ट्रैक्टर व रूटावेटर से रविवार शाम खेत की जुताई कर रहे थे। उन्होंने कुछ देर के लिए ट्रैक्टर खेत में ही रोक दिया। तभी ग्राम प्रधान शारदा देवी खेत पर पहुंचीं। वहां पर वह डीजल से भरी बोतल ट्रैक्टर पर रखने लगी। तभी जितेंद्र ने अचानक से ट्रैक्टर चला दिया। जिससे शारदा देवी रूटावेटर की चपेट में आ गईं और उनका पैर कट गया। परिजनों ने घायल ग्राम प्रधान को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत नाजुक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...