देवघर, अगस्त 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के आगामी दूसरी सोमवारी को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीसी ने धरातलीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : 10 स्थलों पर मातृत्व विश्राम गृहनिरीक्षण के दौरान की गई व्यवस्थाएँ निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कुमैठा से नंदन पहाड़ तक की रूटलाइन की बारीकी से जांच की। उन्होंने दूसरी सोमवारी को होने वाली संभावित अधिकाधिक भीड़ को देखते हुए पूरे मार्ग में मेट बिछाने और विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवरियों को ...