सीवान, नवम्बर 10 -- जीरादेई। एक संवाददाता। प्रखण्ड के रूईया बंगरा गांव में 14 वे निरंकारी संत समागम के लिए शनिवार को हुआ भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न । यह संत समागम 09 दिसंबर 2025 को होना सुनिश्चित है। इस संत समागम में विगत वर्षों के भांति देश के विभिन्न भागों से भारी संख्या में संत महापुरुषों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। संत समागम को लेकर स्थानीय संगत के साथ ही ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है इसका मुख्य कारण सत्संग अन्तर्गत वैवाहिक कार्यक्रम का होना भी है जो वातावरण को और मनमोहक बनाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में म० विक्रमा जी, हीरालाल जी,छबीला जी, हरि जी, मुन्ना जी, सागर जी, प्रेमचंद जी, सुगन जी, बहन रामावती जी,मीरा जी,पिंकी जी,सुनीता जी, एवम् भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...