चाईबासा, अप्रैल 21 -- चाईबासा, संवाददाता। हाटगम्हरिया प्रखंड के रुईया पंचायत में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। पंचायत के दो गांव रुईया और सालीबुरु में बनाए गए जलमीनार खराब हो गया है। मुखिया जानकी सामड ने बताया कि पानी की समस्या के निदान के लिए तीन जलमीनारों को बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी एक जलमीनार है, जो पानी दे रहा है, जबकि हैंड पंप की स्थिति खराब है। दूसरी ओर घर-घर जल नल आपूर्ति योजना का लाभ भी‌ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। पाइपलाइन तो बिछाया गया लेकिन घर-घर कनेक्शन देने का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- घाघरा में हर घर नल जल योजना फेल, पेयजल संकट से लोग बेहाल फंड के अभाव में घर-घर जल नल आपूर्ति योजना का कार्य की प्रगति धीमी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...