देहरादून, अप्रैल 29 -- रुड़की। कलियर कोतवाली पुलिस ने झगड़ा कर रही दो महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लेकर शांतिभंग चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार की दोपहर कलियर स्थित मुंबई मदरसा रोड के सामने दो महिलाएं और दो पुरुष आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उन्होंने बताया कि रहीश निवासी पठानपुरा, रुड़की और निजाम निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ और दो महिलाओं गांव शांतिभंग में चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...