देहरादून, अप्रैल 24 -- रुड़की। झबरेड़ा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने मोनू सैनी को मंगलौर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह और कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.