देहरादून, दिसम्बर 13 -- रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस रात में गश्त कर रही थी। इस दौरान ने एसडीएम चौक के पास बने यात्री विश्राम गृह में कुछ व्यक्ति ताश खेलते हुए हार जीत की बाजी लगाते हुए पाए गए। पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 04 व्यक्तियो को मौके से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 2700 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान शाहनवाज पुत्र असलम उम्र 26 वर्ष ग्राम रामपुर थाना गंगनहर जिला हरिद्वार, फुरकान पुत्र स्व0 रसूल बख्श उम्र 30 वर्ष निवासी उपरोक्त, सोनू पुत्र अमर सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी चौहान डेरी वाली गली गणेशपुर थाना गंगनगर जिला हरिद्वार और कलीम पुत्र सलीम उम्र 40 वर्ष निवासी रामपुर थाना गगंनहर जिला हरिद्वार के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.