देहरादून, अप्रैल 25 -- रुड़की। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फरमान नामक आरोपी को पकड़ा, जो भगवानपुर चन्दनपुर का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1170 रुपये नगद और सट्टा सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शूरवीर और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे। यह भी पढ़ें- रुड़की में 4.90 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...