देहरादून, अप्रैल 18 -- रुड़की। भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार चल रहे वारंटी को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यूनुस निवासी मक्खनपुर, भगवानपुर को कोर्ट में पेश किया गया है। इसके अलावा फरार चल रहे अन्य वारंटियों की भी तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- नैनीताल में फरार वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...