देहरादून, अप्रैल 17 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित वैशाली मंडप के सामने गुरुवार की रात करीब दो बजे एक पान की दुकान में आग लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आग की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान और उसमें रखा पूरा सामान जलकर खराब हो चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...