देहरादून, मई 20 -- रुड़की। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सादिक को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। 14 मई को कोटा मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति ने आरोपी सादिक के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे दिल्ली में दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घटना के बाद महाराष्ट्र भाग गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...