देहरादून, मार्च 16 -- रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने नाबालिग के वाहन चलाने के मामले में पिता को गिरफ्तार किया। न्यायालय के गैर जमानती वारंट पर कार्रवाई करते हुए गांधीनगर निवासी अशोक कुमार पुत्र रणधीर सिंह को सोत मोहल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अशोक कुमार के नाबालिग पुत्र के वाहन चलाते समय मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया, जिसके बाद न्यायालय ने पिता के खिलाफ वारंट जारी किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई उपनिरीक्षक आनंद मेहरा और कांस्टेबल गोविंद ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...