रुड़की में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई
देहरादून, मई 25 -- रुड़की। कोतवाली रुड़की क्षेत्र में रविवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। जयपुरिया स्कूल के पास ढंडेरी बाईपास पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक उदित शर्मा (26) निवासी कनखल और शिवानी शर्मा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रुड़की भेजा गया। उपचार के दौरान उदित शर्मा की मौत हो गई। कार में संजीव कुमार शर्मा, शिवानी शर्मा और दस वर्षीय श्रेयस भी सवार थे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; गाड़ी काटकर निकाले शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.