देहरादून, अप्रैल 27 -- रुड़की। कलियर क्षेत्र के बेडपुर चौक पर भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी लाइन में खड़े दिखाई दिए, जिन्हें गर्मी से काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण में अनियमितता के कारण यह स्थिति बनी है। पर्याप्त व्यवस्था न होने से उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और समय पर गैस उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि इस तरह की परेशानी से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- खुलने से पहले गैस एजेंसियों पर कतारें, हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.