रुड़की में गंगनहर में डूबे किशोर का शव चार दिन बाद मिला
देहरादून, मई 25 -- रुड़की। कोतवाली रुड़की क्षेत्र में गंगनहर में डूबे किशोर का शव चार दिन बाद बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार 21 मई को रविदास घाट नगर निगम रुड़की से सावेज पुत्र समीम निवासी बहादराबाद गंगनहर में डूब गया था। लगातार तलाश के बाद रविवार को उसका शव आसफनगर झाल मंगलौर क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाया दिया है। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा में डूबे बीटेक छात्र मोहम्मद कैफ का चौथे दिन शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.