देहरादून, मई 12 -- रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अभियान चलाए जा रहा हैं। पुलिस टीम ने विद्युत अधिनियम में वांछित अभियुक्त बिट्टू उर्फ निवासी बदाखेड़ी, रुड़की को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। इस दौरान पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, कांस्टेबल राहुल और अर्जुन शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...