देहरादून, मई 24 -- रुड़की। पुलिस ने अभियान के तहत एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार की रात पुलिस ने सैफ निवासी सिकन्दरपुर भैंसवाल, रुड़की को बिलाल मस्जिद के पास तालाब क्षेत्र से संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात की फिराक में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यह भी पढ़ें- रुड़की में 48 टैट्रा पैक देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...