देहरादून, मार्च 11 -- रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। एसएसपी के निर्देश पर 10 मार्च को चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने हसनपुर-मदनपुर मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अमन पुत्र सुबोध निवासी ग्राम डाडा पट्टी, कोतवाली भगवानपुर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...