देहरादून, मई 30 -- रुड़की। ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सटोरिया को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शनिवार को शाहबान अंसारी निवासी मलानपुरा, मंगलौर को दबोचा। आरोपी के कब्जे से 1500 रुपये नकद, सट्टा पर्ची, पेन और गत्ता बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...