नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट से सांसद सैयद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर 2019 में हटाए गए अनुच्छेद 370 की बहाली समेत विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों से पीछे हटने का आरोप लगाया। रुहुल्लाह ने पार्टी से इस्तीफे के साथ लोकसभा की सदस्यता भी छोड़ने का फैसला किया और अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेज दिया। उन्होंने बडगाम में अपने पिता आगा सैयद मेहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रैली में यह घोषणा की। करीब 80 मिनट के भाषण में उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने इस्तीफे को आजादी का फरमान बताते हुए कहा कि अब वह ऐसे संगठन का हिस्सा नहीं रह सकते, जिसने लोगों से क...