मेरठ, मार्च 16 -- दौराला के रूहासा गांव में कुछ आरोपियों ने मिलकर गोकशी की वारदात अंजाम दी। इसके बाद मीट आपस में बांट लिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश देकर मीट बरामद किया। फिलहाल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से गोकशी के हथियार बरामद किए गए। चारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ को अज्ञात में आरोपी बनाया गया है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रूहासा गांव में दो दिन पहले अदीव ने अपने तीन साथियों के साथ गांव के बाहर नदीम के खेत में गोवंश का कटान किया था। आरोपी ने अपने ही पालतू गोवंश को काट किया था। इसके बाद अदीव, सबीउल अखतर उर्फ सब्बू, साजिद और साकिर उर्फ छोटन को भी मीट दिया था। इसकी सूचना सकौती चौकी इंचार्ज कौशल किशोर गौतम को मिली, जिसके बाद दरोगा आकाशदीप और टीम के साथ शनिवार रात रूहासा गांव मे...