हाजीपुर, फरवरी 18 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत पुराना दुर्गा स्थान पर मंगलवार को 24 घण्टे का अखंड अष्टयाम महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा 251 कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। इस दौरान महिलाएं नए लाल पीले वस्त्र पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश शोभा यात्रा में कन्याओं एवं महिलाएं आगे-आगे कलश लेकर चल रही थी। महाअष्टयाम यज्ञ की शुरुआत रुस्तमपुर घाट के पास नदी किनारे गंगा पूजन से शुरू हुई। जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में गंगाजल भरी कराया। कन्याओं एवं महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर शोभा यात्रा की शुरुआत की। कलश यात्रा के दौरान डीजे भक्ति गीतों एवं भगवान विष्णु का जयकारा से भक्तिमय माहौल का वातावरण बन रहा था। कलश यात्रा में हाथी घोड़ा ...