रुर्बन मिशन योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश
घाटशिला, मई 24 -- घाटशिला, संवाददाता। काशिदा एवं धरमबहाल पंचायत में संचालित रुर्बन मिशन योजना के कार्यों में तेजी लाने को लेकर शनिवार को बीडीओ युनिका शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में बीडीओ ने कहा कि रुर्बन मिशन के तहत काशिदा और धरमबहाल पंचायत में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें कैंडल यूनिट, नोटबुक यूनिट, प्रखंड परिसर में लाइब्रेरी संचालन, डेयरी डेवलपमेंट यूनिट तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महिला समूहों की दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे नोटबुक के लिए बाजार उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न स्कूलों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अब तक करीब पांच हजार नोटबुक का ऑर्डर प्राप्त हो चुका है तथा अन्य विद्यालयों से भी संपर्क साधा जा रहा है。 यह भी पढ़ें- सदर विधायक ने सहय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.