वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सावन में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच काशी की एक तस्वीर ने धर्म और मजहब की सीमाओं से ऊपर आस्था की मिसाल पेश की है। जन्म से मुस्लिम होने के बावजूद रुबीना अंसारी वर्षों से भगवान शिव की आराधना कर रही हैं। गाजीपुर की मूल निवासी रुबीना अंसारी नियमित रूप से काशी के मंदिरों में दर्शन करने जाती हैं। पूरी श्रद्धा के साथ बेलपत्र-चंदन अर्पित करने के बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक करती हैं। उनके मंदिर जाने की शुरुआत करीब एक दशक पहले हुई। वह महादेव की पूजा के साथ सावन के सोमवार, महाशिवरात्रि, रंगभरी एकादशी के अलावा शारदीय और वासंतिक नवरात्र में नौ दिन उपवास भी करती हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बारिश के बीच भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक रुबीना 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वाराणसी आ गईं। ...