नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- जयपुर में रूसी ट्रैवलिंग आर्ट फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा द्वारा किए गए एक फोटोशूट को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। फोटूशूट के लिए हाथी के इस्तेमाल पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। लोगों ने कहा कि फोटोग्राफर और मॉडल के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। ये विवाद तब और बढ़ गया जब कथिततौर पर पिछले महीने उस हाथी की मौत हो गई। अब अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखकर भारत में हाथी की सवारी पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। जिस हाथी की मौत हुई है उसका नाम चंचल है और उसकी उम्र 65 साल थी।हाथी की सवारी पर बैन लगाने की मांग प्रधानमंत्री को लिखे लेटर में रुपाली ने प्रधानमंत्री के साथ वाइल्ड लाइफ के प्रति अपने साझा सम्मान को भी व्यक्त किया। PETA India के मुताबिक रुपाली ने लिखा- इस घटना ने भारत ...