सीवान, जुलाई 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे रुपल आनंद और विकास कुमार के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। राजधानी पटना के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी रुपल आनंद व विकास कुमार की जोड़ी को आईकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ भारत अवार्ड से रविवार को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सह पूर्व सांसद धर्मेंद्र और अभिनेत्री सह भाजपा सांसद हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल ने प्रदान किया। यही सेवा भावना उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाती है। बताया कि अब तक रुपल आनंद 5 व विकास कुमार 31 बार स्वेच्छा से रक्तदान कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- आइकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ भारत से नवाजे गए लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...