संभल, अप्रैल 15 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में रुपयों के लेनदेन में मुरादाबाद के दो पशु व्यापारियों को मीट फैक्ट्री के ठेकेदार और उसके साथियों ने छह दिन तक बंधक बनाकर रखा और 45 लाख रुपये की मांग की। सूचना पर मंगलवार को परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए पशु व्यापारियों को बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबाद जिले में भोजपुर निवासी पप्पू और सद्दाम पशु व्यापारी हैं। दोनों एक मीट फैक्ट्री में पशु बेचने का काम करते थे। 8 अप्रैल को दोनों मीट फैक्ट्री में लेनदेन का हिसाब करने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- 50 हजार का इनामी बदमाश आरिफ गिरफ्तार पप्पू के भाई तंजीम का आरोप है कि ठेकेदार व उसके साथी दोनों व्यापारियों को सरायतरीन के मोहल्ल...