हरिद्वार, मई 25 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला में पैसों के लेनदेन में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भारत माता पुरम कॉलोनी भूपतवाला निवासी पल्लवी गुप्ता पत्नी ललित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 21 मई की रात वह अपने बच्चों धैर्य, रूही गुप्ता और कशिश गुप्ता के साथ घर पर थीं। आरोप है कि इसी दौरान अजय गोस्वामी, काजल शर्मा पत्नी सजीव, शीतल विश्नोई पत्नी प्रशांत विश्नोई समेत अन्य महिलाएं घर में घुस आईं और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर मारकर घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पल्लवी गुप्ता के अनुसार अजय गोस्वामी से उनका पैसों का लेनदेन था। इसके बदले में उन्होंने केनरा बैंक के चार चेक और बैंक ऑफ बड़ौदा का एक चेक गिरवी रखा ...