कौशाम्बी, मई 18 -- कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई निवासी इकरार अहमद ने बताया कि 16 मई को रुपयों के विवाद को लेकर पड़ोसी मो. हारुन और असमत उल्ला गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...